Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सत्य के मार्ग पर चलने की दिलाई शपथ

  • शहीद दिवस पर निकाला शांति मार्च
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन स्थित राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीद दिवस मनाया गया। एनएसएस के जिला समन्वयक डॉ. विनोद कुमार जांगिड़ ने छात्र-छात्राओं को सत्य के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई। इसी क्रम में राम धुन, महात्मा गांधी की ओर से गाए जाने वाले भजन आदि गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजनीति शास्त्र के सहायक आचार्य सिद्धार्थ राव ने भारतीय राजनीति में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता पर उद्बोधन दिया।