Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खुलासा:प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया-अमिताभ बच्चन ने ‘चेहरे’ के लिए नहीं ली फीस, फिल्म की शूटिंग के लिए अपने इंटरनेशनल ट्रैवल एक्सपेंस भी बिग बी ने खुद ही दिए

अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा स्टारर फिल्म ‘चेहरे’ 27 अगस्त (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने खुलासा किया है कि अमिताभ बच्चन ने ‘चेहरे’ के लिए कोई फीस नहीं ली है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए अपने इंटरनेशनल ट्रैवल एक्सपेंस भी खुद ही दिए हैं। आनंद ने यह भी बताया कि टैक्स कारणों के चलते अमिताभ को इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में ‘फ्रेंडली अपिरियंस’ का श्रेय दिया गया है।

अमिताभ बच्चन द्वारा ‘चेहरे’ के लिए फीस नहीं लेने के बारे में एक सवाल के जवाब में आनंद पंडित ने कहा, “टैक्स बुक दाखिल करते समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए हमने अमित जी को ‘फ्रेंडली अपिरियंस’ का क्रेडिट देने का फैसला किया।” उन्होंने आगे कहा, “अमित सर इतने प्रोफेशनल और कमिटिड थे कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए अपने इंटरनेशनल ट्रैवल का खर्चा भी खुद ही दिया है।”

इमरान वास्तव में अमित जी की तरह ही है: रूमी जाफरी
प्रोड्यूसर आनंद पंडित से पहले ‘चेहरे’ के डायरेक्टर रूमी जाफरी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ को कास्ट करने के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, “जब हमने अमिताभ बच्चन को ‘चेहरे’ के लिए फाइनल किया, तो हमने अन्य एक्टर्स की तलाश शुरू कर दी थी। मैं फिल्म के लिए दूसरे लीड एक्टर की तलाश में था और इमरान उस किरदार में फिट हो गए, जिसकी मैंने कल्पना की थी। भले ही मैंने इमरान के साथ पहले कभी काम नहीं किया था, लेकिन मैंने इंडस्ट्री में उनके बारे में बहुत कुछ सुना था। इमरान वास्तव में अमित जी की तरह ही है।”

इमरान का काम मेरी अपेक्षा से भी बेहतर निकला है
रूमी जाफरी ने आगे कहा था, “जब प्रोफेशनलिज्म, डेडिकेशन और हार्डवर्क की बात आती है, तो इमरान अपने काम में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देते हैं। वे जो काम करते हैं, उसमें डूब जाते हैं। मुझे उनके जैसा ही कोई चाहिए था। जब मैंने ‘चेहरे’ के लिए उनसे संपर्क किया, तो उन्हें भी उनके किरदार से प्यार हो गया और वे इस फिल्म में शामिल होकर खुश थे। इमरान का काम मेरी अपेक्षा से भी बेहतर निकला है।” बता दें कि अमिताभ बच्चन ‘चेहरे’ के अलावा जल्द ही ‘झुंड’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘मेडे’ और ‘गुडबाय’ में नजर आने वाले हैं। पिछले वीकेंड उनके शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 13वें सीजन की शुरुआत भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *