Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खुलासा:फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर मल्लिका शेरावत बोलीं- “मेल एक्टर्स सेक्शुअल फेवर के लिए करते थे एप्रोच मना करने पर प्रोजेक्टस से निकलवा देते थे”

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इस वक्त वेब सीरीज ‘नकाब’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इंडस्ट्री में काम करने के लिए मैंने कभी भी अपने ‘प्रिंसिपल्स और मॉरल वैल्यू’ से समझौता नहीं किया है। मल्लिका ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर भी बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इंडस्ट्री में लोगों ने सेक्शुअल फेवर के लिए प्रपोज किया है? तो उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कि मैंने अपनी इमेज बनाई है उसके कारण लोग दूर रहते हैं।

जो मेरी किस्मत में है वो मुझे मिलेगा
मल्लिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि, “मैंने कास्टिंग काउच का बहुत अधिक सामना नहीं किया है, लेकिन थोड़ा बहुत तो हुआ ही है। फिर भी मुझे लगता है कि वह सभी मुझसे डरते थे। मुझे प्रपोजल देने से पहले मेरे ख्याल से वो लोग नर्वस से हो जाते थे।”

आगे बात करते हुए बोलीं, “सब के सामने मेरी इमेज थी कि वह बोल्ड हैं और ऑफर्स को रिफ्यूज कर देंगी, वह बहुत शर्मीली या डरी हुई लड़की नहीं है। इसलिए मेरी इमेज ने भी कास्टिंग काउच में मेरी मदद की… मैं बॉलीवुड पार्टियों में नहीं गई, किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर से रात में होटल के कमरे में या उनके ऑफिस में नहीं मिली। मैं खुद को इन सबसे दूर रखा, और सोचा, ‘जो मेरी किस्मत में है वो मेरे पास आएगा। मुझे ये सब करने की जरूरत नहीं है।”

स्टार्स के कहने पर मुझे प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया जाता था
आप शॉर्ट स्कर्ट पहनते हैं, स्क्रीन पर किस सीन करते हैं तो आप एक गिरी हुई औरत हैं जिसके पास कोई मॉरल वैल्यूस नहीं हैं। पुरुष भी आपका फायदा उठाने की सोचते हैं। यह मेरे साथ भी हुआ है, मुझे प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया क्योंकि हीरो कहते थे ‘तुम मेरे साथ इंटीमेट क्यो नहीं हो सकती? स्क्रीन पर ईजिली कर लेती हो, प्राइवेट रूम में मेरे साथ पर ऐसा करने में क्या समस्या है?’ मैंने बहुत सारे प्रोजेक्ट खो दिए। यह सब हमारी सोसायटी को रिफ्लेक्ट करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *