हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अग्रोहा विकास ट्रस्ट इकाई हनुमानगढ़ टाउन की ओर से रविवार को अग्रवाल-खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे टाउन के महाराजा अग्रसेन भवन में शुरू होगा। खुला मंच में अग्रवाल समाज के संस्कार, शिक्षा व संगठन आदि विषयों पर मंथन कर समाधान के प्रयास किए जाएंगे। खुला मंच कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट सदस्यों की ओर से शनिवार को प्रचार रथ को रवाना किया गया। प्रचार रथ ने शहर में घूमकर अग्रवाल समाज के नागरिकों को खुला मंच में पहुंचकर अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया। दूसरी तरफ महाराजा अग्रसेन भवन में कार्यक्रम को लेकर बैठक भी हुई। इसमें खुला मंच कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही कमेटियां गठित की गई। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी शंकर गुप्ता, ट्रस्ट के जिला संयोजक एडवोकेट रतनलाल नागौरी, अध्यक्ष सतीश बंसल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।