Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खुशखबरी! रेलवे ने लॉन्च की नई सर्विस, अब फटाफट कर सकेंगे तत्काल टिकट की बुकिंग, चेक करें प्रोसेस

नई दिल्ली

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। खासकर उन यात्रियों के लिए जिन्हें अचानक यात्रा करनी पड़ जाती है और तत्काल टिकट नहीं मिल पाता है। ऐेसे में भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए एक ऐप लांच कर दिया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड ने तत्काल टिकट के लिए कन्फर्म टिकट ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से यात्री अपने घर बैठे आराम से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। 

टिकट कैंसिल पर कोई रिफंड नहीं
IRCTC के अनुसार, तत्काल टिकट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं और यात्रियों को संबंधित ट्रेन के प्रस्थान से 24 घंटे पहले टिकट बुक करना होगा। AC ट्रेन टिकटों के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे और नाॅन-एसी ट्रेन टिकटों के लिए 11:00 बजे शुरू होती है। हालांकि, रेलवे के नियम के मुताबिक अगर आप टिकट बुकिंग के बाद किसी कारणवश यात्रा नहीं कर पाते हैं तो आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा।