नई दिल्ली
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े जंग के माहौल में यूक्रेन के सबसे रईस अरबपति रिनत अख्मेतोव (Rinat Akhmetov) को बड़ा नुकसान हो रहा है। बीते कुछ दिनों से रिनत अख्मेतोव के स्वामित्व वाली पावर कंपनी डीटीईके एनर्जी के प्लांट पर “लगातार गोलाबारी” हो रही है। कंपनी का दावा है कि इस वजह से आसपास के इलाकों में बिजली संकट खड़ा हो गया है।
दौलत में गिरावट: वहीं, इस संकट के बीच रिनत अख्मेतोव की दौलत में भी गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक रिनत अख्मेतोव की दौलत 9.76 बिलियन डॉलर है। साल दर साल से तुलना करें तो 1.91 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है। वहीं, एक दिन पहले के मुकाबले नेटवर्थ में 633 मिलियन डॉलर की कमी आई है।