कोटा (वार्ता). राजस्थान में कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियां और सरियों से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि हमलावर पक्ष का भी एक युवक गंभीर घायल हो गया।
पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह राठौड़ ने आज बताया कि कुन्हाड़ी इलाके में कल देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया जिस पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया ।
जिसमें कुन्हाड़ी निवासी धनराज केवट की मौत हो गई, वहीं हमलावर पक्ष का भी एक युवक गंभीर घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
श्री राठौड़ ने बताया कि मृतक धनराज के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।