Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खेत में काम करने वाले को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश

महिलाओं से सहित कईयों के विरूद्ध मुकद्दमा दर्ज

सीमा सन्देश न्यूज
रावतसर।
खेत में काम करने वाले एक व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा दिए परिवाद पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना अधिकारी नरेश गेरा ने बताया कि पीड़ित सतपाल निवासी पल्लू ने मुकदमा दर्ज करवाया है । इसमें बताया कि वह पल्लू का रहने वाला है। 5 साल से चक 10 डीडब्ल्यूडी रावतसर में गणपतराम कस्वां के खेत की ढाणी में रह खेती करता हूं। करीब 15 दिन पहले रावतसर में आया। यहां बस स्टैंड पर औरत मिली उसने अपना नाम संतोष पत्नी लाभ सिंह बावरी निवासी सुरेशीया बताया।
महिला ने कहा कि पति का स्वर्गवास हो गया है और मेरा घर चलाने वाला कोई नहीं है। उसने मदद मांगी तो गरीब समझकर एक हजार रुपए दे दिए। इस दौरान महिला ने फोन नम्बर लिए। इसके बाद उसने काम दिलवाने के बहाने फोन करने शुरू कर दिए। करीब चार-पांच दिन पहले उक्त महिला संतोष बावरी ने सहेली बानो उर्फ वरना बीबी पत्नी शरीफ का निवासी सुरेशीया से बात करवाई और घर आने के लिए कहा। घटना के दिन बस स्टेण्ड पर मोटरसाइकल खड़ाकर हनुमानगढ़ चला गया। करीब 9:00 बजे पहुंचा तो बस स्टैंड पर संतोष बावरी मिली और उसने घर पर चाय पीकर जाने की बात कही और घर ले गई। घर में उसकी सहेली बानो पहले ही मौजूदी थी। दोनों मेरी पास बैठ गई। इसी दौरान दो आदमी आए। एक का नाम नाम कुलवंत सिंह और दूसरे का नाम राजू था। बानो ने कहा कि मेरा पति है। तभी चारों लोगों ने फर्श पर पटक दिया और हाथ पैर बांध मारपीट की। सभी ने पुलिस बुलाने की धमकी दी। आरोपितों ने मोबाइल ले लिया और पर्स निकाल उसमें रखे 2 हजार रुपए निकाल एक लाख रुपए की मांग की। ऐसा नहीं करने पर दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी दी। पैसे नहीं होने का हवाला देते हुए रावतसर में पैसे देने की बात कही। इस पर इसके बाद यह लोग रावतसर ले आए। जहां मेरा रिश्तेदार मिल गया। जिसके यह लोग भाग गए।
साथ ही धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो बलात्कार का मुकद्दमा दर्ज करवा देंगे। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।