Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खेत में बने कमरे व कार से 1 क्विंटल 89 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद

  • खेत मालिक मौके से एक अन्य कार में हुआ फरार, पूर्व में भी दर्ज हैं एनडीपीएस एक्ट के चार मुकदमे
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    सदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गांव पक्कासारणा की रोही में स्थित एक खेत में दबिश देकर वहां बने कमरे व खड़ी कार से 1 क्विंटल 89 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। साथ ही कार जब्त की। खेत मालिक पुलिस के आने की भनक लगने पर पहले ही एक अन्य कार लेकर वहां से फरार होने में कामयाब रहा। उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।