Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहीद बाबा दीपसिंह के जन्म दिहाड़े के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव धोलीपाल के नजदीक चक 13 एमएमके स्थित गुरमत विद्यालय गुरुद्वारा गुरुसागर साहिब की ओर से शनिवार को शहीद बाबा दीपसिंह के जन्म दिहाड़े को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में पांच प्यारों ने की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों के साथ सजाया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर गांव धोलीपाल की गलियों से होकर गुजरा। नगर कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में संगतों ने अपनी हाजरी भरी। नगर कीर्तन का गांव में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए लंगर का प्रबंध किया गया। नगर कीर्तन में सुखजीत सिंह गतका पार्टी ने अपने जौहर दिखाए। बाबा हरप्रीत सिंह दमदमी टकसाल ने बताया कि शहीद बाबा दीपसिंह के जन्म दिहाड़े को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में जत्थेदार बाबा गुरप्रीत सिंह हिरणांवाली, रागी जत्था गुरप्रीत सिंह दमदमी टकसाल, कविश्री जत्था गुरतेज सिंह ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगतों को निहाल किया।