Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गणतंत्र दिवस परेड: नौसेना की झांकी में दिखेंगी 1946 के नौसेनिक विद्रोह की झलकियां, महिला अधिकारी करेगी मार्चिंग दल का नेतृत्व

नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होने वाली परेड की तैयारियों जोरों पर हैं। इस बार भारतीय नौसेना की झांकी में 1946 के नौसेना विद्रोह को दर्शाया जाएगा जिसने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया था। इसके मार्चिंग दल का नेतृत्व एक महिला अधिकारी करेगी। झांकी में नौसेना की थीम ‘युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और एकजुट’ का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 

इस संबंध में नौसेना की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि नौसैनिक दल में 96 पुरुष, तीन प्लाटून कमांडर और एक आकस्मिक कमांडर शामिल हैं। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा करेंगी। बयान के अनुसार जून 2016 में नौसेना में शामिल हुईं लेफ्टिनेंट कमांडर शर्मा भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन (आईएनएएस) 314 में पर्यवेक्षक अधिकारी के तौर पर नियुक्त हैं। 

आंचल शर्मा ने नौसेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व करने के लिए चयनित किए जाने को लेकर कहा कि यह वास्तव में सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि दल का उत्साह और ऊर्जा अद्वितीय है। बयान में आगे कहा गया, हमारा देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रहा है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नौसेना के योगदान का झांकी में विशेष पूर से उल्लेख किया जाएगा।