Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिला अस्पताल बचाने के लिए 1 फरवरी को टाउन बाजार बंद की घोषणा

  • बाजार बंद रखकर भारत माता चौक पर करेंगे चक्काजाम
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन के जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिला अस्पताल के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना शनिवार को 58वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को समिति सदस्य धरने पर बैठे। इस मौके पर संघर्ष समिति के सदस्य लियाकत अली ने कहा कि टाउन स्थित जिला अस्पताल को बचाना किसी एक आदमी की लड़ाई नहीं। इसलिए टाउन क्षेत्र का प्रत्येक परिवार इस लड़ाई में अपना योगदान दे रहा है। क्योंकि जिला अस्पताल के सहारे सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी चलती है। आज उनकी रोजी-रोटी दांव पर लगी हुई है। यह काम चन्द लोग व जनप्रतिनिधि अपनी तिजोरियां भरने के लिए कर रहे हैं। जिला अस्पताल को यहां से जंक्शन में नवां बाइपास रोड पर बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास ले जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। लेकिन टाउन क्षेत्र की जनता ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों से जुड़े नागरिक इस आन्दोलन में अपना सहयोग दे रहे हैं। आन्दोलन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। सभी पार्टियों के कार्यकर्ता अपना कारोबार बचाने के लिए संघर्ष समिति के आन्दोलन को समर्थन दे रहे हैं।