जोधपुर
प्रदेश में विधानसभा चुनाव हालांकि 2023 यानी अगले साल है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने 2023 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। खास बात यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर से 2023 चुनाव का शंखनाद करने जा रहे हैं। 10 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर में 10 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरने के साथ गहलोत को उनके ही गृह नगर में घेरने की तैयारी में जुट गए हैं।
दरसअल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर से 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शंखनाद करने जा रहे हैं। 10 सितंबर को जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में ओबीसी सम्मेलन के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर 2023 के चुनाव में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान करेंगे।
सबसे खास बात यह है कि और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा व शहर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे ओबीसी सम्मेलन के तहत अमित शाह गहलोत के गृह नगर के कार्यकर्ताओं से बात कर उनको 2023 की तैयारियों में जुटने का आह्वान करेंगे।