Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘बिजनेस करना कोई अपराध नहीं ‘ IT Raid पर बोले- गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव

जयपुर

राजस्थान में आईटी रेड पर प्रदेश के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि हमने कोई गलत काम नहीं किया है। गलत है सामने आ जाएगा। बिजनेस करना कोई अफराध नहीं है। हमारा पुश्तैनी बिजनेस है। मैं राजनीति में आने से पहले बिजनेस करता था। 72 सालों से हमारा बिजनेस है। उसे को बच्चे आगे बढ़ा रहे रहे हैं। गौरतलब है कि मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर आज अलसुबह आयकर विभाग ने रेड डाली है। छापेमार की कार्यवाही जारी है। मीडिया से बात करते हुए राजेंद्र यादव ने कहा कि हम साफ है। इसलिए डरते नहीं है। 

पॉलिटिकल फंडिंग से हमारा कोई लेना देना नहीं 

मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि मैं खुले मन से कहता हूं कि हमारी जांच करो। मैं जब राजनीति में नहीं आया तब से ही हमारा बिजनेस है। हमारी प्रोडक्शन लाइन है। जहां हम माल बनाते हैं। किसी तरह की कोई द्वेष की भावना है तो वह सामने आ जाएगी। लेकिन हमने कोई गलत काम नहीं किया है और पॉलिटिकल फंडिंग से हमारा कोई लेना देना नहीं है। राजेंद्र यादव ने कहा कि हम साफ और स्वच्छ राजनीति करते हैं। राजनीतिक दुर्भावना अगर होगी तो सामने आएगी। अगर कोई चीज टारगेटेड है तो हम उसका मुकाबला करेंगे। हम साफ है तो हमें कोई परेशानी नहीं होगी।