Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गहलोत ने फिर कसा पायलट पर तंज

जयपुर

कांग्रेस मेंबरशिप अभियान की धीमी रफ्तार को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री निवास पर बुलाई गई बैठक में पार्टी के अंदरूनी हालात पर नेताओं ने जमकर सवाल उठाए। मीटिंग में सीएम अशोक गहलोत ने बैठक में एक बार फिर नाम लिए बिना सचिन पायलट पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा- ‘जो लोग मुझ पर यह आरोप लगाते हैं कि पार्टी के लिए खून-पसीना बहाकर सरकार बनाने वाले कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती, उनके यहां भी कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती। आरोप लगाने वाले खुद भी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते।’