Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जेकेके में ‘सिटी फॉर ऑल?’ में छोटे बच्चों का नाटक

जयपुर

बॉनजोर इंडियाज ‘सिटी फॉर ऑल?’ पब्लिक आर्ट फेस्टिवल का रविवार को जवाहर कला केंद्र में समापन हुआ।ये बॉनजोर इंडिया इनिशिएटिव का हिस्सा है। जो फ्रांस एंबेसी और इसकी कलचरल सरविस इंस्टिट्यूट फ्रांसे एन इंडे, एलायंस फ्रांसे नेटवर्क और फ़्रांस के कॉमरशियल एंबेसीज की तरफ से एक कलात्मक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक पहल है।

समापन दिवस पर भारतीय महिला ब्लॉग कि तरफ से सपोर्टेड सीताराम कच्ची बस्ती के बच्चों ने लघु नाटक “बैक टू स्कूल प्रोग्राम” प्रजेंट किया। ये नाटक फेमस राईटर महाश्वेता देवी के नॉवल “क्यों क्यों लड़की” पर बेस्ड था। नाटक विशेष रूप से यंग गर्ल्स के सवाल करने की जरूरत के बारे में बात करता है। हमारे आस-पास की हर चीज पर सवाल उठाने की ललक ही दुनिया की तरफ हमारी आंखें खोल सकती है और इसकी संभावनाएं और सवाल करने की शक्ति केवल एजुकेशन और एमपॉवरमेंट से ही आ सकती है।