जयपुर
शहीदी दिवस पर 30 जनवरी को राजस्थान में वीकेंड कर्फ्यू नहीं रहेगा। अगले संडे को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। गहलोत सरकार की नई संशोधित गाइडलाइंस 31 जनवरी से प्रदेश में प्रभावी होने जा रही है। राज्य सरकार ने यह संशोधित गाइडलाइंस शुक्रवार को जारी की थी। संशोधिक गाइडलाइंस के अनुसार प्रदेश में रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा। शहीदी दिवस पर पूरे भर में श्रद्धाजंलि सभा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसलिए गहलोत सरकार ने संडे कर्फ्यू में राहत दी है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक प्रदेश में संडे कर्फ्यू समाप्त कर दिया है। सिर्फ रात्रिकालीन जन अनुशासन कर्फ्यू जारी रहेगा। गाइडलाइंस की अन्य पाबंदियों में सोमवार से छूट रहेगी।