Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

REET पेपर लीक मामला: CM गहलोत बोले- हर गलती कीमत मांगती है, कीमत चुकाने के लिए रहें तैयार, CBI जांच से इंकार

जयपुर

रीट भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले में सीएम गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि हर गलती कीमत मांगती है। हर व्यक्ति की जिंदगी में गलती कीमत मांगती है। जिसने गलती की है। उसे कीमत चुकानी पड़ेगी। सीएम ने कहा कि इसलिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया। बोर्ड के सचिव को निलंबित कर दिया गया। सीएम गहलोत ने शहीदी दिवस पर सचिवालय में बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से कहा कि रीट पेपर लीक मामले में एसओजी सही दिशा में जांच कर रही है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने एसओजी की जांच की सही बताया है। लेकिन भाजपा के कुछ नेता बेवजह की राजनीति कर रहे हैं। जिम्मेदार पदों पर बैठे भाजपा नेताओं की हरकत शोभा नहीं देती है। सीएम ने कहा कि रीट अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। दोषियों की सजा दी जाएगी। नकल और पेपर लीक मामले के लिए विधानसभा के बजट सत्र में कड़े प्रावधानों वाला बिल लाया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि एसओजी के खुलासे के बाद राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त कर दिया था। बोर्ड के सचिव अरविंद कुमार सेंगवा,  आयुक्तालय काॅलेज के सुभाष यादव और सहायक निदेशक बीएस बैरवा से निलंबित कर दिया।