Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गांधी जयंती पर अनाउंस हुई उनके हत्‍यारे पर बेस्‍ड फिल्‍म ‘गोडसे’

महात्‍मा गांधी की 152वीं जयंती पर उनके हत्‍यारे नाथूराम गोडसे पर बेस्‍ड फिल्‍म अनाउंस हुई है। यह गोडसे की लाइफ से प्रेरित है। इसे संदीप सिंह और राज शांडिल्‍य मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। महेश मांजरेकर इसके डायरेक्‍टर होंगे। इसका टीजर पोस्‍टर लॉन्च किया गया। जिस पर लिखा हुआ है, ‘जन्‍मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं: बापू, आप का ‘नाथूराम गोडसे’। फिल्‍म अभी स्‍क्र‍िप्‍टिंग स्‍टेज में है। अगले साल मई जून तक फ्लोर पर जाएगी। संदीप सिंह ने कहा, इस फिल्‍म को तो मैं अपनी पहली फिल्‍म लाने के बाद से ही बनाना चाहता था। गांधी और गोडसे के कई वर्जन पब्लिक लाइफ में हैं। हम अनकहा वर्जन ला रहे हैं। राज और हम फैक्‍चुअल कहानी लाने जा रहे हैं। महेश मांजरेकर तो हमारी एक और फिल्‍म सावरकर डायरेक्‍ट कर ही रहे हैं। खुश हूं जो वह नाथूराम गोडसे को भी वो डायरेक्‍ट कर रहे हैं। वहीं, राज शांडिल्‍य ने बताया-हाल में हमने पाया कि गोडसे को जानने में लोगों की उत्‍सुकता काफी बढ़ी है। साथ ही हम एक ऐसे समय में हैं, जहां अभिव्‍यक्ति की आजादी है। विभिन्‍न व्‍यूपॉइंट के लिए स्‍पेस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *