तलवाड़ा झील (सीमा सन्देश)। राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय राठीखेडा महात्मा गाधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयन्ती मनायी गयी इस अवसर पर विधालय के बालक बालिकाओं द्वारा गाधी जी के द्वारा बताये गये जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपिता महात्मागांधी द्वारा देश को आजाद करवाने मे अपनाए गये सत्य अहिसा पर विचार व्यक्त किए। जिसके कारण उनके जन्मदिवस को विश्व अहिसा दिवस घोषित किया गया। विधालय प्रधानाचार्य आशुकुमार द्वारा गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डाला गया विधालय मे कोविड की गाइडलाइन का पालन किया गया। इस अवसर पर रेणु चिरानिया, सुनिता कुमारी, भावना, विशनाराम उपस्थित थे। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)