Monday, November 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गांव की कल्याण भूमि में चलाया सफाई अभियान

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वृक्ष मित्र टीम जोड़कियां की ओर से गांव जोड़कियां की कल्याण भूमि में सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत कल्याण भूमि परिसर की साफ-सफाई करने के साथ पौधों की अनावश्यक बढ़ी टहनियों की कटाई की गई। साथ ही पौधों के लिए बनाई गई नाली का सुदृढ़ीकरण किया। कचरे व पॉलीथिन को एकत्रित कर नष्ट किया गया। इस कार्य के जरिए वृक्ष मित्र टीम की ओर से युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागृत करते हुए आधुनिक युग में तीव्र गति से बढ़ रहे नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। वृक्ष मित्र संदीप तरड़ ने कहा कि उनकी टीम की ओर से युवाओं को नशे के जाल से बाहर निकालकर पर्यावरण के प्रति लगाव के लिए युवाओं को समय-समय पर प्रेरित करने का काम किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के तहत अब तक वृक्ष मित्र टीम की ओर से गांव जोड़कियां में 500 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। सफाई अभियान में वृक्ष मित्र विक्रम नैण, संदीप गोदारा, जितेन्द्र गिल, भागीराम मोची आदि मौजूद रहे।