Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गाड़ी से टकराई स्कूटी, एक जना घायल

नोखा. कस्बे में सुजानगढ़ रोड़ पर सोमवार को गाड़ी से स्कू  टी टकराने पर एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सलूंडिया की तरफ जाने वाली रोड पर गलत दिशा में खड़ी गाड़ी से स्कूटी टकरा गई जिससे स्कूटी सवार नोखा निवासी हेतराम पूनियां घायल हो गए। पुलिस ने घायल को ऑटो से बागड़ी अस्तपाल में पहुंचाया। वहीं, यातायात पुलिस ने गाड़ी को थाने ले जाकर खड़ा किया गया। देर शाम तक थाने में इसका मामला दर्ज नहीं कराया गया था।

बेकाबू ट्रक पलटा, हादसा टला

छत्तरगढ़. कस्बे में अनाज मंडी पास रविवार रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रक के आगे के भाग को नुकसान हुआ है। मिट्टी से भरा ट्रक घड़साना से बीकानेर जा रहा था। तभी अनाज मंडी मुख्य गेट सामने अचानक सामने से आ रहे वाहन को साइट देने के प्रयास में पलट गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से ट्रक चालक को सुरक्षित निकाला। थानाधिकारी जयकुमार भादू ने बताया कि इस घटना दौरान कोई अनहोनी होने से बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *