Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गायों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 25 दिन में बांटे 80 हजार औषधी युक्त लड्‌डू

नोखा

गोवंश में भयावह रूप से फैली लंपी बीमारी से चारों तरफ चिंता का माहौल है। इस बीमारी से निजात दिलाने हेतु गोवंश की सेवा में श्री श्याम मित्र मण्डल के तत्वावधान में सभी गौ भक्त जनसेवी पूरे मनोयोग से लगे हुए है। मण्डल के आसकरण भट्टड़ ने बताया कि 4 अगस्त से लगातार सेवा करते हुए आज पूरे 25 दिन हो गए है।

मण्डल के कैलाश पारीक ने बताया कि इस सेवा प्रकल्प में बाबा श्याम से अरदास करते हुए हमारी टीम द्वारा विशेष औषधि युक्त आयुर्वेदिक लड्डू तैयार किए जाते है, जिसका नाम “श्याम लड्डू” रखा गया है। जन सहयोग से पिछले 25 दिन में लगभग 80 हज़ार से भी अधिक लड्डू का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है।