बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की आराधना का विधान है। बसंत ऋतु (Vasant) का आगमन करने वाला यह पर्व बदलते मौसम का संकेत देता है। केवल ऋतु ही नहीं यह पर्व पीले रंग के महत्व को भी मानता है। इसलिए पीले कपड़े पहनने के साथ पीले रंग की मिठाई (Yellow sweets) और व्यंजन (Basant Panchami recipes) तैयार करने की परंपरा है।
लेकिन लेडीज अगर त्योहार आपकी हेल्दी रूटीन में बाधा साबित होते हैं, तो यह गलत है। त्योहार तो हमेशा हमारे साथ रहने वाले हैं, लेकिन अगर कुछ बदल सकता है, तो वो हैं आपके तैयारी करने का तरीका। जी हां, आप अपने त्योहार को स्वस्थ बना सकती हैं। तो चलिए, शुरुआत करते हैं बसंत पंचमी के दिन हेल्दी प्लैटर की तैयारी के साथ।