Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुजरात के सूरत में केमिकल टैंकर में रिसाव:दम घुटने से 6 लोगों की मौत

गांधीनगर

गुजरात के सूरत में जहरीली गैस से 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें नजदीक की एक प्रिटिंग मिल के श्रमिक और मजदूर शामिल हैं। 25 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा आज तड़के सचिन इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा है। फिलहाल सभी प्रभावितों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्रिटिंग मिल के प्रोडक्शन मैनेजर का दावा है कि मिल के बाहर केमिकल से भरा टैंकर खड़ा था। इसका पाइप ड्रेनेज लाइन में डाला गया था। इससे निकले केमिकल में हुए रिएक्शन के कारण गैस बनी और आसपास फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *