नई दिल्ली
गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को अदालत ने बेल दे दी है। उन्हें असम पुलिस ने एक कथित आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में गुजरात से गिरफ्तार किया था और गुवाहाटी ले गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी पर किए गए एक ट्वीट के चलते उन्हें अरेस्ट किया गया था। इस बीच कांग्रेस भी आज प्रशांत किशोर को लेकर अहम फैसला ले सकती है। उनकी ओर से दिए गए सुझावों पर पैनल ने अपनी सिफारिशें सोनिया गांधी को सौंपी हैं।