Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रशांत किशोर पर सोनिया गांधी के दरबार में मीटिंग, कांग्रेस नेताओं में मतभेद; आज होगा अहम फैसला

नई दिल्ली

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए सोनिया गांधी ने एक समूह के गठन का फैसला लिया है। पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल होने को लेकर हुई मीटिंग के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राजनीतिक चुनौतियां का सामना करने के लिए एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन करने की बात कही है। इसके बाद सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर मीटिंग हो रही है। इसमें जयराम रमेश, एके एंटनी, पी. चिदंबरम और कमलनाथ जैसे सीनियर नेता भी मौजूद हैं।

दरअसल प्रशांत किशोर की ओर से कांग्रेस की बेहतरी के लिए दिए गए सुझावों पर विचार करने के लिए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक कमिटी का गठन किया है। कमिटी ने लगातार कई मीटिंगों के बाद अपनी सिफारिशें सोनिया गांधी को सौंपी हैं और अब उस पर विचार करने के लिए मीटिंग हो रही है। शुक्रवार को प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी के आवास पर जाकर रिपोर्ट सौंपी थी। पैनल में शामिल एक कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रशांत किशोर के सुझावों पर विस्तार से बात की गई और अब सिफारिशें सोनिया गांधी को सौंप दी गई हैं।