Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुरदासपुर के गांव से मिस यूनिवर्स तक का सफर

चंडीगढ़

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू आज दुनिया के लिए वो नाम बन गई हैं, जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। पंजाब में गुरदासपुर जिले के छोटे से गांव, कोहाली में जन्मी हरनाज कौर का मिस यूनिवर्स के क्राउन तक का सफर बेहद खास और प्रेरणा से ओतप्रोत रहा है।

भारत को इससे पहले अंतिम बार मिस यूनिवर्स का खिताब 12 मई 2000 को मिला था। तब भारत की लारा दत्ता विश्व सुंदरी बनी थीं। उस समय हरनाज कौर महज 50 दिन की थीं। अब 21 साल बाद, 21 साल की हरनाज संधू ने फिर से भारत को यह ताज दिलवाया है।

हरनाज कौर गुरदासपुर जिले के जिस कोहाली गांव में पैदा हुईं, उसकी आबादी सिर्फ 1393 है। इतने छोटे से गांव से निकलकर पूरी दुनिया पर छा जाना अपने आप में एक खास अहसास है, जिसे सिर्फ हरनाज ही महसूस कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *