Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुरु साहिब की शहादत पूरी मानवता के लिए प्रेरणा स्त्रोत

  • गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिहाड़े के उपलक्ष्य में समागम का आयोजन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    गुरुद्वारा श्रीगुरू तेग बहादर साहिब हनुमानगढ़ जंक्शन में श्रीगुरू तेग बहादर साहिब जी पातशाही 9 वीं दा शहीदी दिहाड़े के उपलक्ष्य में रविवार को जंक्शन गुरूद्वारा साहिब में विशाल समागम का आयोजन किया गया। रविवार को प्रात: श्रीअखण्ड पाठ साहिब के भोग के पश्चात विशाल समागम का आयोजन किया गया। समागम में संत महात्मा गुणी ज्ञानी कथावाचक बाबा आत्मा सिंह ममेरा वाले, ढाडी जत्था भाई जसविन्द्र सिंह अब्बुल खुराना, भाई जसवीर सिंह हजूरी जत्था, भाई बलविन्द्र सिंह, रागी जत्था भाई गुरदीप सिंह सोहल ने कथा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के मुख्य सेवादार अजीत सिंह लेघा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत विश्व के इतिहास में अद्वितीय है। गुरु ने आस्था की रक्षा के लिए शहादत देकर दुनिया भर के लोगों के मन से डर को दूर किया। गुरु साहिब की शहादत सिखों के साथ-साथ पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्9ोत है। प्रबंधक समिति के उपप्रधान दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि जिस प्रकार गुरु जी ने कौम की रक्षा के लिए अपने आप को कुर्बान कर दिया। उसी प्रकार हमें भी उनकी शिक्षाओं को जिंदगी में असल रूप में धारण करते हुए मानवता की भलाई तथा तरक्की के लिए सोच रखते शिक्षा को अच्छे तरीके से ग्रहण करना चाहिए। गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। इस मौके पर सभापति हरनेक सिंह मान, सरदार महेन्द्र सिंह संधू, जलंधर सिंह, दर्शन सिंह, जगदीश भुल्लर, यादवेन्द्र सिंह मान, गुरविन्द्र सिंह रमणा सहित अन्य सेवादारों मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *