Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गेमके को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे लक्ष्य

जकार्ता (वार्ता)। विश्व के नंबर नौ बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया में चल रहे बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इंडोनेशिया ओपन 2022 के दूसरे दौर में डेनमार्क के रासमस गेमके को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।
सेन ने गुरुवार को 54 मिनट चले मुकाबले में गेमके को 21-18, 21-15 के सीधे सेटों में मात दी।
पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन सेन ने संयम बरतते हुए दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी को 21-18 से पछाड़ दिया।
दूसरे सेट में गेमके ने पहले हाफ तक 11-10 की बढ़त बनाने के बाद वापसी करने की कोशिश की, लेकिन सेन ने एक बार फिर मैच पर पकड़ बनायी। सेन ने सेट का दूसरा भाग एकतरफा रूप से अपने नाम करते हुए गेमके को सिर्फ चार पॉइंट स्कोर करने दिये और उन्हें 21-15 से मात दी।