Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गेमिंग और एंटरटेनमेंट वाले चैनल टॉप पर

नई दिल्ली

हर साल की तरह यूट्यूब ने इस साल के सबसे पॉपुलर, वायरल वीडियो और उनके क्रिएटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। साल 2021 के टॉप-10 ट्रेंडिंग वीडियो में पहले नंबर पर जॉम्बी (ZOMBIE), द लिविंग डेड (The Living Dead), दूसरे नंबर पर पागल बेटा तेरा (PAAGAL BETA 13) और तीसरे नंबर पर TVF’s Aspirants है। इस लिस्ट में BHAI-BEHAN AUR चुड़ैल, सातवें नंबर पर और बीबी की वाइन का Dhindora 8वें नंबर पर है।

जिसे लेकर यूट्यूब की तरफ से साल 2021 की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। साल 2021 में यूट्यूब पर भारतीयों ने सबसे ज्यादा गेमिंग और कॉमेडी वीडियो को सर्च किया है। यह दोनों कैटेगरी यूट्यूब की टॉप सर्चिंग लिस्ट में शामिल हैं। फ्री फायर वर्ल्ड सीरीज फाइनल 2021 (FreeFire World Series Final) की 5 घंटे लंबी वीडियो को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यह इस साल का सबसे पॉपुलर वीडियो भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *