Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गैंगरेप-छेड़छाड़ मामले में विरोध जताने पहुंची छात्राओं से कहा- पढ़ने आती हो या राजनीति करने, अपने पापा के नंबर दो

अलवर

अलवर में मूकबधिर लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को इस घटना का विरोध जताने पहुंची छात्राओं को कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई, जिस पर एक नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, कलेक्टर ने छात्राओं से कहा कि वे पढ़ने आती हैं या राजनीति करने।

राजगढ़ की छात्रा मंजू मीणा से कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने कहा कि आपके पापा का फोन नंबर दो। इसके बाद कलेक्टर ने वहां खड़ी एडीएम सुनीता पंकज से कहा कि छात्रा के पिता से फोन पर बात करो। पूछो कि उनकी बेटी पढ़ने आई है या राजनीति करने। और भी जो बच्चियां आई हैं, उनके पापा से भी बात करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *