Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गैंगस्टर बने ऋतिक का सैफ संग पावरपैक एक्शन अवतार

नई दिल्ली

‘मौका सिर्फ आता ही नहीं है छीना भी जाता है’…‘किस्मत के साथ फाइट मारोगे ना तो ही किस्मत पलेटेगी’ ऐसे कई धमधार डायलॉग्स से लैस है VikramVedha का ट्रेलर। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के लीड रोल वाली इस फिल्म में वाकई कुछ खास बात नजर आ रही है। अपीलिंग डायलॉग डिलिवरी के साथ-साथ धमाकेदार एक्शन से नजर हटा पाना मुश्किल है। ऋतिक रोशन Hrithik roshan और Saif ali khan की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री का जवाब नहीं। 

बैड मैन बने ऋतिक और सैफ अली खान की ऑनस्क्रीन फाइट पहली बार 
करीब 3 साल बाद ऋतिक रोशन VikramVedha फिल्म से वापसी कर रहे हैं। यही नहीं पहली बार ऋतिक और सैफ अली खान एक साथ किसी फिल्म में नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन एक्शन केमिस्ट्री वाकई एंटरटेनमेंट का फुज डोज है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म के ट्रेलर में दोनों के एक्शन सीन्स एक दूसरे पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन बैडमैन के किरदार में ऋतिक वाकई असरदार नजर आए हैं। वहीं पुलिस ऑफिसर के रोल में सैफ भी इस रोल में पुरे फिट बैठते हैं। फिल्म के ट्रेलर में राधिका आप्टे की एंट्री इस फिल्म के लिए और दिलचस्पी बढ़ा देती है।