Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सारा अली खान से लेकर सलमान तक, इन स्टार्स को नहीं पसंद फिजूल खर्च, बचत करने में करते हैं विश्वास

नई दिल्ली

बॉलीवुड के स्टार्स लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके फैंस का सपना होता है कि काश एक दिन भी वे अपने फेवरेट स्टार्स की तरह जी पाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जो इतने बड़े सेलेब होने के बावजूद ज्यादा पैसा खर्च करना पसंद नहीं करते। इतना ही नहीं कई आदतें तो उनकी ऐसी हैं जैसे आम इंसान की होती है। जैसे किसी को महंगे फोन, महंगी गाड़ियां तो किसी को लग्जरी कपड़े पहनना नहीं पसंद। आम दिनों में वे आम ही रहना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर सलमान खान तक शामिल हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान आज की यंग और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आज के समय में जहां यंगस्टर्स लग्जरी चीजें पसंद करते हैं। वहीं सारा उनसे काफी अलग हैं। सारा नॉर्मल दिनों पर लग्जरी कपड़े नहीं पहनती हैं। इतना ही नहीं वह अपने कपड़ों को कई बार रिपीट भी करते हैं। सारा बैग्स से लेकर जूलरी तक सब काफी नॉर्मल कैरी करती हैं। इतना ही नहीं जाह्नवी ने कुछ दिनों पहले कॉफी विद करण शो में सारा को चीप कहा था। उन्होंने बताया कि जब दोनों केदारनाथ गए थे तब सारा ने एक सस्ता होटल बुक किया था।

काजोल

काजोल टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह इसके साथ ही सुपरस्टार अजय देवगन की पत्नी हैं। काजोल लेकिन बिल्कुल भी फिजूल खर्च वाली एक्ट्रेस नहीं हैं। वह खुद इस बात को कबूल कर चुकी हैं कि उन्हें महंगी चीजें लेना पसंद नहीं। वह ऑनलाइन सस्ती चीजों की शॉपिंग करती रहती हैं।