गोदाम में पूर्व में काम कर चुके युवक सहित दो जनों ने की थी वारदात हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में बस स्टैंड के पीछे बने गोदाम से रात्रि के समय तेल से भरे पीपे व रिफाइंड के कार्टून चोरी कर ले जाने का मामला का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक जना गोदाम में पूर्व में काम कर चुका है। उसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जांच कर रहे जंक्शन पुलिस थाना के एएसआई शिवनारायण ने बताया कि सुशील कुमार (42) पुत्र धर्मचन्द अग्रवाल निवासी वार्ड नम्बर 18, दुर्गा कॉलोनी, दुर्गा मन्दिर के सामने हनुमानगढ़ जंक्शन ने 6 जनवरी को रिपोर्ट दी थी कि उसकी फर्म मानाराम एण्ड कम्पनी के नाम से दुर्गा कॉलोनी में है। वह गोदाम बनाकर तेल का स्टॉक रखता है व खाद्य तेल पैकिंग करने का कार्य भी गोदाम में करता है। इस कार्य के लिए 8-10 आदमी दिन में कार्यरत हैं।