Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोल्ड-सिल्वर अपडेट:आज लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी भी 61 हजार रुपए के करीब पहुंची

नई दिल्ली

आज लगातार दूसरे दिन सोने में बड़ी बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज सराफा बाजार में सोना 467 रुपए महंगा होकर 46,871 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 1,293 रुपए महंगी होकर 60,954 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2446,871
2346,683
2242,934
1835,153

वायदा बाजार में भी चमके सोना-चांदी
वायदा बाजार में MCX पर सोना दोपहर 1 बजे सोना 97 रुपए की बढ़त के साथ 46,735 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की बात करें तो ये 562 रुपए की बढ़त के साथ 61,001 रुपए पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर 1,779 डॉलर पर आया
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। सोना 1,779 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। ये इस हफ्ते की शुरुआत में फिसलकर 1755 डॉलर पर पहुंच गया था। चांदी की बात करें तो ये 23 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।

अभी सोने-चांदी पर बना हुआ है दबाव
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि डॉलर के मजबूत होने से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। हालांकि कच्चे तेल के दाम बढ़ने से आने वाले महीनों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना है। इससे महंगाई बढ़ सकती है। ऐसे में लंबी अवधि में सोने में बढ़त देखने को मिल सकती है। उनके अनुसार, साल के आखिर तक सोने के दाम 50 हजार रुपए पर पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *