नई दिल्ली
नवंबर महीने में अब तक सोने की कीमत लगभग 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण सोने में आगे भी तेजी जारी रहेगी। इसी के चलते निवेशक सोने में पैसा लगा रहे हैं। निवेशकों ने गोल्ड ETF ने इस साल अक्टूबर में 304 करोड़ रुपए का निवेश किया। इन दिनों अगर आप भी सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आप भी गोल्ड ETF में निवेश कर सकते हैं।