Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोवर्धन पूजा में महिलाओं को पहनना चाहिए ये रंग

नई दिल्ली

दीपों के उत्सव के दिन करीब आ रहे हैं। पांच दिन मनाए जाने वाले दिवाली पर्व की शुरुआत 2 नवंबर से हो जाएगी। धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज, इन पांच दिनों तक घरों में उत्सव जैसा माहौल रहता है। हर दिन का अपना खास महत्व है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक हर दिन की अपनी अपनी मान्यताएं हैं और अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। दीपोत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा होती है। ये पर्व दिवाली के अगले दिन आता है। इस दिन महिलाएं गाय की पूजा करती हैं। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन एक तरह से लोग दिवाली मिलन समारोह भी करते हैं। जब लोग एक दूसरे के घर आते जाते हैें। इसलिए गोवर्धन पूजा के दिन आपको संज सवर कर तैयार रहना चाहिए ताकि आप स्टाइलिश दिखने के साथ ही त्योहार के लिए तैयार भी रहें। गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं पूजा भी करती हैं तो ऐसे रंग के कपड़े पहनें जो पूजा और दिवाली मिलन दोनों के लिए परफेक्ट रहें। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि गोवर्धन पूजा में कौन सा रंग पहनना शुभ है। उसी के मुताबिक कपड़ो का चयन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *