पणजी
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतापसिंह राणे ने खुद को चुनावी दौड़ से हटा लिया है। कांग्रेस ने राज्य में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राणे को उनकी पारपंरिक सीट पोरियम से टिकट दिया था। चुनाव न लड़ने का उनका फैसला कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस संबंध में हालांकि राणे की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। लेकिन कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात की पुष्टि की कि पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी को चुनाव न लड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया है।