Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुरुग्राम में खुला भारत का सबसे बड़ा EV चार्जिंग स्टेशन, 100 इलेक्ट्रिक कारें एक साथ हो सकेंगी चार्ज

गुरुग्राम।

चार पहिया वाहनों के लिए 100 चार्जिंग पॉइंट की क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन शुक्रवार को गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोला गया। पहले, भारत का सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग स्टेशन नवी मुंबई में स्थित था, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 16 एसी और 4 डीसी चार्जिंग पोर्ट थे।

गुरुग्राम में बने इस नए EV चार्जिंग स्टेशन को टेक-पायलटिंग कंपनी अलेक्ट्रिफाई प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, यह चार्जिंग स्टेशन भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा दो सप्ताह पहले रखे गए विभिन्न ‘प्रमाणन अनुपालन’ और ‘सुरक्षा मानकों’ को ध्यान में रखते हुए तकनीकी निरीक्षण के बाद 96 चार्जर के साथ शुरू किया गया है, जिसने राजस्व-साझाकरण के आधार पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए सरकारी या सार्वजनिक एजेंसियों और निजी संस्थाओं को सरकारी भूमि की पेशकश करने के लिए दरवाजे खोले हैं। 

यह भी कहा कहा गया है कि यह ईवी चार्जिंग स्टेशन न केवल क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को बढ़ावा देगा, बल्कि भविष्य में देशभर में बड़े ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए एक बेंचमार्क के रूप में भी काम करेगा।