नोखा
नोखा में चल रहे ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलिंपिक में कबड्डी प्रतियोगिता में साधासर के ग्रामीण खिलाड़ियों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात को धरना दे दिया। जो आज भी लगातार जारी है। खिलाड़ियों ने नोखा थानाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि राजस्थान ग्रामीण ओलिंपिक ब्लॉक स्तर पर बिना किसी निर्णय लिए टीम के अंपायर ने खिलाड़ियों को धमका कर बाहर कर दिया। साथ ही अभद्र भाषा व गाली गालौच की। शारीरिक शिक्षकों ने खिलाड़ियों को गाली गलौज कर गंदी गालियां देकर बाहर कर दिया। हमें हमारा निर्णय नहीं मिलने तक हम कबड्डी मैदान में ही उपस्थित रहेंगे। किसी भी प्रकार की घटना होने पर सम्पूर्ण कमेटी व प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।