Wednesday, July 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आसमान में दिखाई दी झिलमिलाती ‘ट्रेन’

बीकानेर

बीकानेर के आसमान में मंगलवार की देर रात एक चमकती हुई लाइन नजर आई। ऐसा लगा जैसे किसी ट्रेन के डिब्बे कतारबद्ध आसमान की ओर बढ़ रहे हैं। एक के पीछे एक साठ डिब्बों की ये अनूठी रेल बीकानेर के आसमान से निकली तो लोगों ने मोबाइल के वीडियो से कैद कर लिया। माना जा रहा है कि ये सेटेलाइट्स की एक कतार है, जो आसमान में नजर आ रही है।

एक जैसी गति, एक जैसा आकार होने के कारण आसमान में भी रेल की तरह नजर आई। इन सेटेलाइट्स के बीच भले ही कुछ किलोमीटर की दूरी है लेकिन दूर से ये एक-दूसरे से सटे हुए नजर आए। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर में इसे देखकर बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल से कैमरे में कैद किया। वहीं बीकानेर शहर और नाल गांव में भी लोगों ने वीडियो बनाने का दावा किया है।