Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ग्रुप डांस में ढोलीडा ग्रुप प्रथम

  • समर कैंप का समापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    एलिट एजुकेशन संस्थान में गुरुवार को समर कैंप फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने ड्रॉइंग, हैंड राइटिंग, अबेकस, मेहंदी, सिंगिंग, ग्रुप डांस, सोलो डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के डॉ. कोविद कुमार तथा हिमगिरी कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण वर्मा ने समारोह का आगाज सरस्वती माता के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। ग्रुप डांस में ढोलीडा ग्रुप प्रथम, तेरी मिट्टी ग्रुप सेकेंड व जय हो ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। सोलो डांस में अमृता प्रथम, भव्या द्वितीय व मान्या तृतीय स्थान पर रहे। सोलो सिंगिंग में हार्दिक प्रथम व स्पर्श बजाज द्वितीय रहे। हैंड राइटिंग कंपिटीशन में भूमि शाक्य प्रथम, हार्दिक द्वितीय व पावनी तृतीय स्थान पर रहे। मेहंदी में भूमि शाक्, महक शाक्य व श्रुति शाक्य ने बेस्ट परफॉर्मर का अवार्ड हासिल किया। इस मौके पर मनोज धूड़िया, पवन बजाज, तरुण गुलाटी, नीरज भारद्वाज, भीमराज गर्ग आदि ने मुख्य अतिथियों के साथ मिलकर सभी बच्चों को सम्मानित किया। एलिट एजुकेशन के डायरेक्टर नीरज नागपाल ने बताया कि समर कैंप का आयोजन 15 मई से 15 जून तक एलिट एजुकेशन पर किया गया था। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की एक्टिविटीज आने वाले समय पर करवाते रहने की घोषणा की।