Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

घर में घुसकर धमकाया, मामला दर्ज

बीकानेर

बीकानेर में अवैध हथियार रखने वालों की लगातार गिरफ्तारी के बाद भी गांवों तक में लोगों के पास अवैध हथियार की शिकायत पुलिस को मिल रही है। ताजा मामला श्रीडूंगरगढ़ के मिंगसरिया गांव का है, जहां एक एफआईआर में अवैध हथियार लेकर घर में घुसकर धमकाने का आरोप लगाया है।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार गांव मिंगसरिया में जान से मारने की नियत से डराने और जाति सूचक गालियां निकालने का आरोप लगाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मिंगसरिया निवासी राजेन्द्र मेघवाल ने संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शुक्रवार शाम को करीब सवा पांच बजे पथवारी के पास मिंगसरिया की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी बोलेरो कैंपर लेकर आया और जबरन घर में घुसकर बंदूक दिखाकर धमकी दी। आरोपी ने प्रार्थी को जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अगर अवैध हथियार मिलता है तो पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *