Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चयन पर विवाद: मुक्केबाज अरुंधति की याचिका पर कोर्ट का एक्शन, बीएफआई समेत अन्य को जारी की किया नोटिस

नई दिल्ली

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुक्केबाज अरुंधति चौधरी द्वारा तुर्की में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 70 किग्रा भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने की मांग वाली याचिका पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और अन्य को नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय चैंपियन अरुंधति चौधरी ने महिला विश्व चैंपियनशिप के लिए बिना ट्रायल के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को चुने जाने के कारण संघ के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। विश्व मुक्केबाजी महिला चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 19 दिसंबर के बीच टर्की में होने जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *