Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चार धाम के लिए रेलवे की स्पेशल डिलक्स ट्रेन चलेगी

बीकानेर.
कोरोना महामारी का संक्रमण कम होने के साथ ही रेलवे ने अपनी धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू कर दिया है।

इण्डियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशर्न ं(आइआरसीटीसी) ने अपने रेल यात्रियों को पूर्णतया वातानुकूलित ट्रेन से चार धाम तीर्थ यात्रा करवाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन बद्रीनाथ, जगन्नाथ, पुरी, रामेश्वरम और द्वारकाधीश सहित कई अन्य धार्मिक स्थलों की सैर करवाएगी। रामायण सर्किट पर संचालित होने वाली ‘रामायण यात्राÓ ट्रेन की लोकप्रियता और सफलता के बाद आइआरसीटीसी ने अब ‘देखो अपना देशÓ के तहत चार धाम यात्रा के लिए डीलक्स टूरिज्म ट्रेन की शुरुआत की है।

आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि 16 दिनों की यह यात्रा 17 अक्टूबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और बद्रीनाथ की यात्रा सहित माना गांव (चीन सीमा के पास), नरसिंह मंदिर (जोशी मठ), ऋषिकेश, जगन्नाथ पुरी सहित पुरी का गोल्डन बीच, कोणार्क का सूर्य मंदिर, चंद्रभागा समुद्र तट, धनुषकोडी सहित रामेश्वरम, नागेश्वर ज्योर्तिलिंग, द्वारकाधीश, शिवराजपुर समुद्र तट और द्वारका की सैर करवाई जाएगी।

8400 किलोमीटर का सफर
आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को करीब ८५०० किलोमीटर का सफर तय करवाया जाएगा। ट्रेन में दो बढिय़ा डाइनिंग रेस्तरां, एक आधुनिक किचन, कोचों में शावर, क्यूबिकल्स, सेंसर-आधारित वॉशरूम फंक्शन, फुट मसाजर सहित कई विशेषताएं हैं। ट्रेन में प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच होंगे। ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरों के अलावा सुरक्षा गार्ड को तैनात किया गया है।

पहली ट्रेन फुल
आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक गुर्जर ने बताया कि इससे पूर्व 18 सितम्बर के लिए एक ट्रेन की बुकिंग शुरू की गई थी, लेकिन उसकी सारी टिकटें बुक हो चुकी। यात्रियों की मांग पर इसी मार्ग पर दूसरी ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। गुर्जर ने बताया कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कोविड का पहला टीका लगा होना अनिवार्य है। रेल यात्रियों को सफर के दौरान कोविड प्रोटोकॉल से जुड़ी सामग्री दी जाएगी। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और जयपुर के करीब ५० से अधिक से अधिक रेल यात्रियों ने दूसरी ट्रेन में भी टिकटों की बुकिंग करवा ली है। ट्रेन के द्वितीय श्रेणी में सफर करने वाले प्रति यात्री को 78586 तथा प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच के लिए प्रति यात्री किराया 97195 रुपए तय किया गया है। बीकानेर संभाग के रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आइआरसीटीसी ने व्हाट्सएप नम्बर 9001094705 जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *