Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चार साल से कर रहा दुष्कर्म, गहने व नकदी भी हड़पी; दस साल की मंदबुद्धि बालिका के साथ अश्लील हरकत का आरोप, बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

अजमेर

फेस बुक से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गहने व नकदी हड़पने व पीड़िता की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने जहां कथित प्रेमी पर दुष्कर्म करने, गहने व नकदी हड़पने, वहीं आरोपी के पिता पर दस साल की मंदबुद्धि पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मूलत : उदयपुर निवासी पीड़िता ने रामगंज थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि चार-पांच साल पहले उसकी दोस्ती अजमेर के न्यू गोविंद नगर निवासी प्रवीण मोरवाल से हुई और उसने मुझे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद में हम साथ रहने लगे। इससे एक पुत्री भी हुई। उसके दो पुत्री पहले से है। रिपोर्ट में यह भी बताया कि बार बार शादी का तकाजा करने पर शादी नहीं की और मारपीट भी करने लगा। उसके पास मौजूद गहने व नकदी भी छीन ली। साथ ही प्रवीण के पिता रामलाल मोरवाल ने भी उसकी 10 साल की मंदबुद्धि पुत्री के साथ अश्लील हरकत की।

रामगंज थाना प्रभारी सतेन्द्रसिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *