Monday, April 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चीनी वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा:जिराफ से भी लम्बे होते थे गैंडे, इनका वजन 4 अफ्रीकी हाथियों के बराबर था; चीन में मिले विशाल गैंडों के जीवाश्म

कभी गैंडे जिराफ से भी लम्बे होते थे, चीन में इसके प्रमाण भी मिले हैं। उत्तरी-पश्चिमी चीन के शोधकर्ताओं ने विशाल गैंडों की ऐसी प्रजाति के जीवाश्म खोजे हैं जो जिराफ से भी लम्बे थे। वैज्ञानिकों का कहना है, 2.65 करोड़ साल पहले ये धरती पर चहलकदमी करते हुए पाए जाते थे।

चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस के शोधकर्ताओं के मुताबिक, इन विशाल गैंडों को पैरासेराथेरियम लिनक्सियान्स के नाम से जाना जाता है। इनका वजन करीब 21 टन था, जो 4 अफ्रीकी हाथियों के बराबर था।

7 मीटर तक पहुंच सकता था सिर
कम्युनिकेशन बायलॉजी जर्नल में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक, ये गैंडे बिना सींग वाले थे और इनका सिर पेड़ों से पत्तियां खाने के लिए 7 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकता था। चीन के गांसू प्रांत में मिली विशाल गैंडे की खोपड़ी और जबड़ों की हड्डियां की जांच की गई। जांच में सामने आया कि ये ओलिगोसीन युग के अंतिम दौर की है।

पाकिस्तान में पाया जाता था लचीली गर्दन वाला गैंडा
शोधकर्ताओं का कहना है, जीवाश्म में मिली एटलस और एक्सिस बोन से पता चलता है कि गैंडो की उम्र लम्बी और लचीली थी। इनकी जीनोमा रिपोर्ट कहती है, यह अलग तरह की प्रजाति थी जो पश्चिमी पाकिस्तान में पाई जाती थी। हालांकि, ये पूरे एशिया में फैले हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *