Monday, April 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चीनी वैज्ञानिकों की रिसर्च:एक लाख 40 हजार साल पुरानी इंसानी खोपड़ी से वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, कहा- चौकोर आंख वाले इस ‘ड्रैगन मैन’ का इंसान की नई प्रजाति से सम्बंध

पूर्वोत्तर चीन में 1930 में 1 लाख 40 हजार साल पुरानी खोपड़ी मिली थी। इसे होमो-लॉन्गी और ड्रैगन मैन का नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है, इस खोपड़ी का सम्बंध मानव की नई प्रजाति से हो सकता है। यह निएंडरथल और होमो इरेक्टस जैसी प्राचीन मानव की प्रजाति में से हमारे सबसे नजदीकी पूर्वज हो सकते हैं। इस पर चीन की हेबेई जियो यूनिवर्सिटी रिसर्च कर रही है।

ये चिड़ियों का शिकार करते थे
होमो सेपियंस की तरह, ये भी स्तनधारियों और चिड़ियों का शिकार करते थे। फल और सब्जियां इकट्ठा करते थे। शायद ये मछलियां भी पकड़ते थे। जीवाश्म की जियो-केमिकल एनालिसिस से पता चला है कि यह खोपड़ी 1,46,000 साल पुरानी है। शोधकर्ताओं का कहना है, अब तक यह नहीं पता लगाया जा सका है कि हर्बिन ग्रुप के ये सदस्य कब दिखना बंद हुए।

चीन में 1930 में मिली खोपड़ी।

चीन में 1930 में मिली खोपड़ी।

चौकोर आंखों वाला इंसान
शोधकर्ताओं का कहना है, इसकी आंखें चौकोर थीं। मुंह काफी चौड़ा और दांत बड़े थे। यह खोपड़ी दुनिया का पहला ऐसा जीवाश्म है जो पूरी तरह से सुरक्षित पाया गया है। यह खोपड़ी पुरुष की है, जिसकी मौत करीब 50 साल की उम्र में हुई थी। यह ऐसी जगह पर रहता था जहां जंगल थे।

दशकों तक कुएं में पड़ी थी खोपड़ी
शोधकर्ताओं का कहना है, यह होमो लॉन्गी का संरक्षित सिर है, जो आकार में होमो सेपियन्स की खोपड़ी से भी बड़ी है। यह चीन के हिलॉन्गजियान्ग प्रांत में पाई गई थी। यह अवशेष दशकों एक कुएं में पड़ा रहा था और 2017 में इसे शोधकर्ताओं सौंपा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *