Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चुनावी नतीजों से गदगद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 55 हजार अंक के पार, निफ्टी भी गुलजार

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, ये तस्वीर अब साफ हो चुकी है। इस बार के चुनाव में बीजेपी को भारी बढ़त से भारतीय शेयर बाजार रिकवरी के ट्रैक पर दौड़ पड़ा है। यही वजह है कि सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 1.50 फीसदी या 817 अंक मजबूत होकर बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 55,465 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो 250 अंक या 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 16,595 अंक के स्तर पर ठहरा। आपको बता दें कि लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंज के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सबसे अधिक बढ़ोतरी एचयूएल में रही। एचयूएल का शेयर भाव 5 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर बंद हुआ। वहीं, टाटा स्टील में भी 4 फीसदी से ज्यादा तेजी रही। इसके अलावा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक के शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए। गिरावट वाले शेयरों में टेक महिंद्रा सबसे आगे रही।